Bikaner Bikaner District Rajasthan

एमएम स्कूल में रीट प्रमाण पत्र वितरण कार्य शुरू

एमएम स्कूल में रीट प्रमाण पत्र वितरण कार्य शुरू
बीकानेर। राजकीय मोहता मूलचंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रीट के प्रमाण पत्र वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। स्कूल प्राचार्य संध्या भोजक ने बताया कि अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से अपना आवेदन पत्र निकालकर विद्यालय समय प्रातः 7 से दोपहर 12:30 बजे तक जमा करवा कर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि परिवार के सदस्य, अभ्यर्थी का प्रमाण पत्र लेने आते हैं, तो उन्हें स्वयं तथा अभ्यर्थी के आधार कार्ड की प्रति लानी होगी। आधार कार्ड के अभाव में प्रमाण पत्र का वितरण नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *