Bikaner Bikaner District

महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन महिला विंग (जीतो) द्वारा गुरुवार को ओपन माइक नाइट : ‘अपनी आवाज को दो उड़ान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीतो महिला विंग की चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि महिलाओं की प्रतिभा को मंच मिले, उन्हें खुलकर अपनी बात रखने का अवसर मिले इसी उद्देश्य हेतु ओपन माइक नाइट : ‘अपनी आवाज को दो उड़ान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकम में सभी प्रतिभागियों ने को दो मिनट दिए गए जिसमें कविता, कहानी, डायलॉग, जोक्स, सिंगिंग व शायरी की प्रस्तुतियां दी गई। आयोजन में रेणु गुजरानी, मुकुल दस्सानी, कोमल सुखलेचा, नीलम सेठिया, शारदा बोथरा, शारदा डागा, कविता चौपड़ा, राखी कोचर, ममता कोचर, विनिता सावनसुखा, प्रियंका बैद, मधु श्रीश्रीमाल, मिथिला भूरा, उर्मिला बैद, रेखा बोथरा व कल्पना कोचर आदि की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन सैक्रेटरी रजनी नाहटा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *