Bikaner Bikaner District

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा: सोमवार को विभिन्न स्थानों पर होंगे शिविर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा: सोमवार को विभिन्न स्थानों पर होंगे शिविर
बीकानेर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत सोमवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि बीकानेर के लालमदेसर, बदरासर, पेमासर व कल्याणसर अगुणा में, लूणकरणसर के खियेंरा, खोखराणा, अजीतमाना व मकडासर में, श्रीडूंगरगढ़ के बापेऊ, राजेडू, लिखमीसर उतरादा व लिखमीसर दिखनादा में, कोलायत के  झझू, दियातरा व चक बंधा नं. 1 में, बज्जू के माणकासर व बिजेरी में, पूगल में भूट्टों का कुआं व अमरपुरा, छत्तरगढ़ में 10 जीएम व राणेर में, खाजूवाला के बल्लर में, नोखा के पिथरासर, जांगलू, मोरखाना, बांधनू व कुचौर अगुणी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *