

मेडल विजेता अर्जुन व कोच राठौड़ का स्वागत
बीकानेर, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) द्वारा आयोजित 19 से 25 जून 2025 तक राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी, रोहतक, हरियाणा में 6वी जूनियर बालक और बालिका नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया जिसमे अर्जुन ने सिल्वर मैडल जीत बीकानेर को गौरवान्वित किया। बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि आज बीकानेर के बॉक्सर अर्जुन में पदक प्राप्त किया है। बीकानेर पहुँचने पर सैकड़ों खेलप्रेमियों ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास, कुश्ती कबड्डी संघ के सचिव जगन पुनिया, प्रदीप सिंह शेखावत राजपाल कुलहरी दिलीप सिंह माचरा मक़बूल हुसैन सोढ़ा कबड्डी संघ के सचिव सी ए जितेन्द्र सिंह राठौड़ डॉ रामकरण सांगवा सीताराम सियाग भगीरथ गोदारा दानवीर सिंह भाटी मो.जावेद दिलकान्त सिंह रेखाराम पूरन सिंह राठौड़ शीशपाल सिंह शेखावत भूपेश सिंह सेरुना विकास सियाग हड़वंत सिंह सोडा हेमन्त जयपाल थे।
