Bikaner Bikaner District Rajasthan

वरिष्ठ पत्रकार के पुत्र पर जानलेवा हमला होने के प्रकरण में बीकानेर पत्रकार मिले आई जी से

image description

वरिष्ठ पत्रकार के पुत्र पर जानलेवा हमला होने के प्रकरण में बीकानेर पत्रकार मिले आई जी से
बीकानेर। सादुलपुर चूरू के वरिष्ठ पत्रकार व राजस्थान सरकार से स्वतंत्र अधिस्वीकृत पत्रकार मदन मोहन आचार्य के पुत्र पर दिनांक 13 जून को हुए जानलेवा हमले और उनके पुत्र के पट्टेशुदा जमीन पर मकान बनाने में अड़चनें पैदा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज बीकानेर आई जी ओम प्रकाश से जार बीकानेर के सदस्यों ने मुलाकात की और पुलिस द्वारा निष्पक्ष करवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
पत्रकारों ने आई जी को प्रकरण के बारे में बात करते हुए बताया कि आचार्य के पुत्र ने एक जून को इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र सादुलपुर पुलिस को दिया था। लेकिन उस वक्त कार्यवाही नहीं होने पर 6 जून को आरोपियों ने झगड़ा किया पुलिस के सामने गाली गलौच की उसके बाद 6 जून को ही आरोपीगण में एक ने पत्रकार आचार्य के मकान के गेट तोड़ दिए। 13 जून को आरोपियों ने आचार्य के पुत्र पर जान से मारने की धमकी दी और आचार्य के पुत्र पर जान लेवा हमला किया।
इस प्रकरण के बाद बीकानेर के पत्रकारों में काफी रोष है। वरिष्ठ पत्रकार आचार्य और उनके परिवार के लोगों को लगातार आरोपीगण धमकियां दे रहे है और मकान बनाने में अड़चनें पैदा कर मौके पर उपस्थित मजदूरों तक को भगा देते है।
इस प्रकरण पर वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य ने बीकानेर आई जी से फोन पर वार्ता कर पत्रकार आचार्य को न्याय दिलाने की बात की। बीकानेर आई जी तुरंत चूरू पुलिस अधीक्षक को इस प्रकरण पर जांच करने के निर्देश जारी कर पत्रकारों को निष्पक्ष करवाई का आश्वासन दिया।
आई जी से मुलाकात करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार अनुराग हर्ष, वरिष्ठ पत्रकार हरीश बी शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जय नारायण बिस्सा, शिव भादाणी व राजेश ओझा सहित बीकानेर जार इकाई का प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *