Bikaner Bikaner District Rajasthan

पंच गौरव कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित

image description

पंच गौरव कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंच गौरव कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में पंच गौरव प्रोत्साहन के लिए जिला स्तर पर विभिन्न कार्यों पर व्यय के विस्तृत कार्ययोजना प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में तैयार किए जाने पर चर्चा हुई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास के दृष्टिगत प्रत्येक जिले की क्षमता एवं क्षेत्र विशेष में विशिष्टता के आधार पर उत्पादों, स्थलों, खेलों, उपजों एवं वनस्पतियों का चयन किया गया है। इनके संरक्षण, संवर्धन एवं विकास के माध्यम से जिले को एक मजबूत सांस्कृतिक एवं आर्थिक पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में विरासत एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ इन गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक उन्नति एवं रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी करने बाबत पंच गौरव कार्यकम शुरू किया गया है।मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में एक जिला एक उत्पाद “बीकानेरी नमकीन”, एक जिला एक उपज “मोठ”, एक जिला एक वनस्पति प्रजाति “रोहिड़ा”, एक जिला एक खेल “तीरंदाजी” एवं एक जिला एक पर्यटन स्थल “श्री करणी माता मन्दिर, देशनोक को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकम के कियान्वयन के लिए कार्ययोजना प्रपत्र एवं बजट राशि के विस्तृत कार्ययोजना प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन करवाया जाएगा। इसके पश्चात राज्य स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक में नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक रोहिताश्व सूनिया, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *