Bikaner Bikaner District Rajasthan

सियाग का सम्मान

सियाग का सम्मान
बीकानेर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कांग्रेस बीकानेर जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग को उनके रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया। बिशनाराम सियाग लंबे समय से रक्तदान के लिए जनजागरण अभियान चला रहे हैं और युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी प्रेरणा से जिले में अनेक रक्तदान शिविर आयोजित हुए हैं, जिनमें हजारों यूनिट रक्त संग्रहित किया गया है। इस अवसर पर आयोजक संस्था “एमिनेंस फाउंडेशन“ द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *