

फूलनाथ बगेची में सफाई कर लिया स्वच्छता का संकल्प
बीकानेर। शहर में स्वच्छता और सामाजिक सेवा को समर्पित संस्था टीम ऑवर फॉर नेशन द्वारा रविवार को फूलनाथ जी की बगेची में लगातार तीसरे रविवार सफाई अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में भाग लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब इस पावन कार्य में स्थानीय ट्रस्टी, समाजसेवी संस्थाएँ, प्रशासनिक अधिकारी और आम नागरिक भी उत्साह से सहभागी बन रहे हैं।
अभियान में फूलनाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी ने अपनी उपस्थिति देकर पूरे मन से श्रमदान किया। बीकाणा सेवा योजना के कार्यकर्ता राजकुमार व्यास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। नयाशहर थाना के थानाधिकारी तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस स्टाफ ने भी सफाई अभियान में सहयोग दिया। सीएलजी सदस्य श्री राजकुमार पारीक और उनके साथियों ने भी अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। टीम ऑवर फॉर नेशन के संयोजक सीए सुधीश शर्मा ने बताया कि यह स्थान ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व का है। हमारा लक्ष्य है कि इस बगेची को पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित कर इसे युवाओं के लिए एक सकारात्मक गतिविधि स्थल बनाया जाए। जब यह स्थान पूरी तरह साफ-सुथरा हो जाएगा, तब यहाँ नियमित योग, प्रार्थना, समाजसेवी सभा और प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
टीम की स्थापना वर्ष 2016 में स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर की गई थी। तब से अब तक यह टीम हर रविवार स्वच्छता, पौधारोपण, खेल प्रोत्साहन, स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता रैली जैसी सेवाभावी गतिविधियाँ कर रही है।
स्वच्छता अभियान में डॉ. फारूक़, सीए वसीम राजा, मानक व्यास, शनीला ख़ान, वंदना शर्मा, बसंत, भवानी सिंह राजपुरोहित, कपिला शर्मा, लक्ष्य सोनी, हिमांशु, ईशान शर्मा, मोह. हसन, इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित, छोटूलाल चुरा, रामलाल पवार, पवन राठी, राधाश्री पुरोहित, कुसुम चुरा, जुगल ओझा, हिमांशु पांडिया, गोपाल महाराज, अमित पुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
