Bikaner Bikaner District Rajasthan

विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि
बीकानेर व्यापार उद्योग भवन, मॉडर्न मार्केट के सदन में अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की दुःखद घटना के प्रति संवेदना व्यक्त की गई व दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये शोक सभा रखी। व्यापार उद्योग मण्डल की सभी एसोसिएट संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की एवम दिवगंत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि इस दर्दनाक घटना से हम सभी स्तब्ध है व दिवगंत आत्मा की शांति के लिए मंगल कामना करते है, हम सभी इस दुःख की घड़ी में मृतकों के परिजनों एवं घायल नागरिकों के साथ पूर्ण तत्परता के साथ खड़े है। श्रद्धांजलि सभा में मोहम्मद ईमरान, वेद प्रकाश अग्रवाल, कमल बोथरा, विजय रांका, सत्यनारायण बोहरा, राजकुमार अग्रवाल, जनक प्रकाश हर्ष, मनोज सोलंकी, भंवर सिंह राजपुरोहित, प्रेम जोशी, डॉ. नरेश गोयल, अनिल सोनी, पंकज अग्रवाल, मनीष आचार्य, शंकर अग्रवाल, रवीन्द्र शर्मा, विजय बाफना सभी ने इस दुःखद घटना के लिये खेद प्रकट किया व श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *