

तुलसी पौधों का वितरण
बीकानेर। जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की मीटिंग चेयरमैन नोपाराम जाखड़ की अध्यक्षता में गंगानगर रोड स्थित डेयरी कार्यालय में आयोजित हुई। मीटिंग में अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। बैठक में सरस वन्दे गंगाजल अभियान के तहत जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा कर उरमूल सरस डेयरी द्वारा घर घर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का निर्णय लिया। जाखड़ ने कहा कि जल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिले में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ ने नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया है। “जल है तो कल है“ की सोच के साथ ही सरस वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का उद्देश्य हर बूंद को बचाने का संदेश देकर जनजागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी मोहनसिंह चौधरी ने चयनित उपभोक्ताओं में से कुछ उपभोक्ताओं को मीटिंग में तुलसी के पौधा का वितरण किया।
