

अमरनाथ यात्रा लंगर सेवा समिति का भंडारा 10 जून को होगा रवाना
बीकानेर। श्री अमरनाथ यात्रा लंगर सेवा समिति शाखा बीकानेर द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए भंडारे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आगामी 10 जून 2025 को देशनोक करनी माता मंदिर, शिवबाड़ी शिव मंदिर और गढ़ गणेश जी में झंडी पूजा के पश्चात नोखा रोड रांका भवन के सामने शाखा कार्यालय से बाबा भोलेनाथ की आरती के बाद भंडारे को महंत सरजूदास श्याम सुंदरदास जी महाराज के द्वारा झंडी दिखाकर सूरतगढ़ के लिए रवाना किया जाएगा।
