Bikaner Bikaner District

राष्ट्रीय निगमों में ऋण के लिए 31 अगस्त तक होंगे ऑनलाईन आवेदन

image description

राष्ट्रीय निगमों में ऋण के लिए 31 अगस्त तक होंगे ऑनलाईन आवेदन
बीकानेर। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछड़ा वर्ग, द्विव्यांगजन वर्ग के आशार्थियों को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं में ऋण देने हेतु आवेदन पत्र वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
अनुजा निगम की परियोजना प्रबंधक श्रीमती कविता स्वामी ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, स्वच्छकार, अन्य पिछड़ा, द्विव्यांगजन वर्ग के व्यक्ति ऋण के लिए पात्र हैं। ऋण लेने के इच्छुक आवेदक द्वारा स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से वेब पोर्टल अनुजा निगम पर स्वयं एवं ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य हो एवं आवेदक को जनआधार, आधार कार्ड, अनुभव/कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि हो), आय प्रमाण पत्र/बी.पी.एल प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि दस्तावेज अनुजा निगम वेब पोर्टल पर अपलोड करना होगा।   अनुजा निगम पोर्टल पर ऑनलाईन ऋण आवेदन करने की अन्तिम तिथि राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लि. जयपुर के आदेश के अनुक्रम में 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अनुजा निगम कार्यालय, बीकानेर में कार्यालय समय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *