Bikaner Bikaner District

जल जीवन मिशन सहित केन्द्र प्रवर्तित समस्त योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन

मेघवाल की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित
बीकानेर। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री तथा बीकानेर सांसद श्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। श्री मेघवाल ने केन्द्र प्रवर्तित 39 योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।
जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए श्री मेघवाल ने कहा कि यह केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना है। स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। इसमें किसी स्तर पर गड़बड़ी नहीं हो। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने मिशन के तहत संचालित 170 लघु तथा 5 वृहद पेयजल योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार प्रत्येक घर को नल के जल से जोड़ने में अधिकारी पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें। इसमें धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सुमित गोदारा ने पीबीएम अस्पताल के विभिन्न विभागों की गत और वर्तमान वर्ष की ओपीडी रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जयपुर की तर्ज पर पीबीएम अस्पताल में मेडिसिन आउटडोर प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने कैंसर रिसर्च सेंटर का संचालन और अधिक गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिंक टॉयलेट की स्थिति की समीक्षा की। दुकानदारों को सड़कों पर कचरा नहीं फैंकने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों में आवेदन के फॉर्मेट उपलब्ध करवाएं, जिससे अधिक से अधिक स्कूलों को इस योजना से जोड़ने के प्रयास हों। बैठक में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, नोखा विधायक श्रीमती सुशीला डूडी, जिला प्रमुख श्री मोडाराम, जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि तथा पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *