

तीन दिवसीय ज्ञानशाला शिविर प्रारंभ
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा गंगाशहर के तत्वावधान में मुनी कमल कुमार के सान्निध्य में ज्ञानार्थी बच्चों का तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ बोथरा भवन, गंगाशहर में हुआ। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी बच्चों को प्रेरणा देते हुए मुनि कमल कुमार ने कहा कि विनय हमारा मूल धर्म है। जो बच्चा विनयवान होता है वो उच्च शिक्षा प्राप्त करता है। विनम्र व्यक्ति विकास करता है। उसका सम्मान होता है, उसका विश्वास होता है- उसका बहुमान होता है। शिविर में बच्चों को मुनिश्री ने जैन दर्शन तत्व ज्ञान एवं तेरापंथ दर्शन की बेसिक जानकारियां प्रदान की। शिविर में 50 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं।
