

मानकीकरण के विभिन्न आयामों पर गुरुवार को होगी संभाग स्तरीय कार्यशाला
बीकानेर। उपभोक्ता मामले विभाग एवं भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त तत्वाव धान में संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 5 जून (गुरुवार) को प्रातः11 बजे धरणीधर रंगमंच में किया जाएगा। संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी श्री संदीप गौड़ ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री श्री सुमित गोदारा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यशाला ‘मानकीकरण के विभिन्न आयाम’ के विषय पर आयोजित होगी।
