Bikaner Bikaner District Rajasthan

पांच मुमुक्षुओं ने ली भागवती दीक्षा

????????????????????????????????????

बीकानेर की बनी रेखा सोनावत साध्वीश्री रामरूचि व दो बाल पुत्र राममूर्ति व रामहंस मुनि बने
बीकानेर। साधुमार्गी जैन संघ के श्री सुधर्मा स्वामी के 82 वें पट्टधर के रुप में आचार्य प्रवर रामलालजी महाराज व बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि आदिठाणा के सान्निध्य बुधवार कोे सेठिया कोटड़ी में दो बालक व तीन मुमुक्षु ंभागवती दीक्षा ग्रहण की।   श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा, ने बताया कि समता  मुमुक्षु हैदराबाद निवासी भीनासर-बीकानेर प्रवासी 39 वर्षीय श्रीमती रेखा सोनावत अपने दो बाल पुत्रों मयंक  व हार्दिक के साथ तथा डोडी, लोहारा, छतीसगढ़ की मुमुक्षु सुश्री नेहा डोसी व मुमुक्षु सुश्री साक्षी भंसाली ने श्रावक-श्राविकाओं से खचाखच भरी सेठिया कोटड़ी में दीक्षा ग्रहण की। श्रीमती रेखा सोनावत नवदीक्षिता साध्वी रामरूचिश्रीजी, उनके सांसारिक पुत्र मयंक सोनावत-बाल मुनि राममूर्ति व हार्दिक रामहंस मुनि बन गए। वहीं छत्तीसगढ़ की सुश्री नेहा डोसी साध्वी राम निभा श्रीजी व सुश्री साक्षी भंसाली नवदीक्षित साध्वी रामसुधा श्रीजी बन गई।
समता युवा संघ के मंत्री हेमंत सिंगी ने बताया दीक्षा स्थल पर ना कोई माइक न लाइट लेकिन पूर्ण अनुशासन, शांति थी। दीक्षार्थियों के कुछ परिवार के सदस्यों के अपने परिजन को संयम मार्ग पर समर्पित होने पर खुशी व गर्व झलक रहा था वहीं कई परिजनों के परिवारिक मोह बंधन के कारण आसु छलक रहे थे।
देशनोक में शिविर -13 जुलाई से-श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी जैस संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र गांधी ने नवदीक्षित मुनि व साध्वीवृंद के लिए मंगलकामना की तथा देशनोक में आचार्य प्रवर रामलालजी के चातुर्मास के दौरान लगने वाले शिविरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 से 27 जुलाई तक तत्वानंद तथा 20 से 27 जुलाई तक अणुतरम् शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रावक-श्राविकाओं से आग्रह किया कि दोनों शिविरों में अपने बच्चों को शामिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *