Bikaner Bikaner District Rajasthan

पक्षियों के लिए घरौंदे वितरित

पक्षियों के लिए घरौंदे वितरित
बीकानेर। पतंजलि योग समिति युवा भारत के तत्वावधान में एम.एम. ग्राउंड, बीकानेर में चल रहे निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर में मंगलवार को बच्चों को मिट्टी से बने सुंदर पक्षी घरौंदे वितरित किए गए। ये घरौंदे विशेष रूप से गौरैया चिड़िया जैसे छोटे पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से परमार्थ सेवा समिति द्वारा शिविर में वितरित किए गए। गौरैया, जो कभी हर आंगन की पहचान हुआ करती थी, आज के समय में विलुप्ति के संकट का सामना कर रही है।
इस अवसर पर परमार्थ सेवा समिति से जुड़े अविनाश व्यास ने बच्चों को गौरैया की महत्ता, उसके जीवन चक्र, संरक्षण के उपायों तथा पर्यावरण के प्रति मानवीय जिम्मेदारियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। शिविर संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने परमार्थ सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, बल्कि बच्चों में सेवा, संवेदनशीलता एवं जागरूकता का भाव भी विकसित करते हैं।
शिविर में विजय किराडू, विकास जोशी, भवानीशंकर सांखला,बहन गुड्डी देवी,जयश्री रंगा,ऋतु जोशी,नवल सोलंकी,कैलाश स्वामी,लक्ष्मणाराम प्रजापत, मीनाक्षी टाक, नवरत्न स्वामी, भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारीअरविंद पांडे, हितेंद्र मारु,सी डी सागर,शुभम स्वामी, अविनाश स्वामी, हेमलता, करिश्मा,गौरी जोशी, दिप्ती दैया, साक्षी किराडू,तुलसी, शोभा,सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *