

संविधान बचाओ रैली 25 मई को
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाओ रैली अभियान देशभर में चलाया जा रहा है, इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला स्तर पर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत व देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली का आयोजन बीकानेर के रतन बिहारी पार्क से अम्बेडकर सर्किल तक आगामी 25 मई रविवार को सांकिया जाएगा।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि पँचसती सर्किल स्थित बिवेज होटल में संविधान बचाओ रैली के जिला प्रभारी विधायक डूंगरराम गेदर, कोलायत प्रभारी प्रवीणा मेघवाल, खाजूवाला प्रभारी गुरविंद्र सिंह चहल, लूनकरनसर प्रभारी मनीष गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ प्रभारी रामदेवसिह ढाका नोखा प्रभारी सजंय आदराम,बीकानेर पूर्व प्रभारी विक्रम स्वामी, बीकानेर पश्चिम प्रभारी एड सद्दाम,शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित जिला प्रभारियों ने विचार मंथन कर कार्यक्रम तय किया।
