Bikaner Bikaner District

लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन

लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन
बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए यहां होने वाले कार्यों के बारे में जाना।  विधायक ने बताया कि बजट घोषणा की अनुपालना में शहर के विभिन्न मंदिरों में कार्य करवाए जाएंगे। इनमें लक्ष्मीनाथ मंदिर के अलावा भीनासर का मुरलीमनोहर मंदिर, सिया राम जी की गुफा और शीलता माता मंदिर प्रमुख है। विधायक ने बताया कि लक्ष्मीनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार से जुड़े विभिन्न कार्य होंगे, इनमें पार्कों और महिला-पुरुष शौचालयों का रखरखाव, चार दिवारी ऊंचा करना और मंदिर परिसर में कैमरे और लाइटें लगवाना, पैनोरमा निर्माण और पार्किंग व्यवस्था प्रमुख हैं। विधायक ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा यह कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनाथ मंदिर जन-जन की आस्था का केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसमें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीनाथ मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *