Bikaner Bikaner District Rajasthan

छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय का कर सकेंगी उपयोग

छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय का कर सकेंगी उपयोग
बीकानेर बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के बिंदु संख्या 30 के अनुसार प्रदेश के छात्र-छात्राओं को विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए राजकीय महाविद्यालयों के पुस्तकालयों-वाचनालयों में अध्ययन सुविधा उपलब्ध करवाए जाने की घोषणा की गई थी।
राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में भी यह सुविधा प्रारम्भ की जा रही है।महाविद्यालय की नियमित छात्राओं के अतिरिक्त स्वयंपाठी छात्राएं भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगी। प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस ने बताया कि स्वयंपाठी छात्राएं एक हजार रुपए कोशन मनी जमा करवाकर महाविद्यालय के वाचनालय, न्यूजपेपर्स, मैगजीन्स एवं वाई-फाई की सुविधा का उपयोग कर सकेंगी। यह राशि पूर्णतः रिफंडेबल रहेगी। प्राचार्य बैंस ने बताया कि इस योजना अंतर्गत प्रथम चरण में 36 कन्या महाविद्यालयों का चयन किया गया है, जिनमें यह सुविधा प्रथम चरण में प्रारम्भ की जा रही है। बीकानेर में महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय भी इस योजना अंतर्गत नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *