Bikaner Bikaner District Rajasthan

आपदा प्रबंधन की कार्यशाला आयोजित

आपदा प्रबंधन की कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय मे दुश्मन देश के हमले की स्थिति में आपदा प्रबंधन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला क्वालिटी एश्योरेंस टीम के डॉ रोचक सोनी, किशोर यादव और रितेश गहलोत की टीम ने नवनियुक्त नर्सिंग स्टाफ, अटेंडेंट्स, संविदा और निविदा कर्मचारियों को आपदा की स्थितियों से निपटने के दौरान ट्राइएज मेनैजमेंट के साथ साथ आग लगने के दौरान त्वरित रूप से किए जाने वाले प्रयासों और फर्स्ट एड, व गंभीर स्थिति के मरीज को सीपीआर प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों की पालना मे युद्ध अथवा आपदा की स्थिति में बेहतर प्रबंधन व चिकित्सालय मे आने वाली मास केजुअल्टी की स्थिति मे दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को अधिकतम लाभ देने व गंभीर मरीजों की जान बचाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बैच बनाकर नवनियुक्त नर्सिंग स्टाफ के साथ साथ अस्पताल में कार्यरत अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ को जानकारी दी गई। इस दौरान चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक एवं नर्सिंग अधीक्षक नरेन्द्र यादव एवं अन्य सभी नर्सिंग प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *