Bikaner Bikaner District Rajasthan

16 विद्यालयों में निर्माण कार्यों के लिए लगभग तीन करोड़ रुपए स्वीकृत

image description

16 विद्यालयों में निर्माण कार्यों के लिए लगभग तीन करोड़ रुपए स्वीकृत
बीकानेर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार के राजकीय, अर्द्धराजकीय, स्वायत्तशासी निकायों में सक्षम श्रेणी में निर्माण कार्यों के लिए पंजीकृत संवेदकों से लेखानुदान की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 (फेज-3) राज्य मद के तहत स्वीकृत 324 राजकीय विद्यालयों में निर्माण कार्यों के लिए 42.52 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के 16 स्कूलों के लिए लगभग तीन करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत हुए हैं। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने बताया कि राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल तख्तपुरा, मेहरासर, 4 बीजएम, रावत माइनर, बांदरवाला, जयमलसर, रामडा, पार्वती तलाई, 3 केएम, लाखनसर, लालावाली, भांडसर, डाइयां, नगरासर, खारा और सत्तासर के स्कूलों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए यह राशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं का विकास होने से स्थानीय विद्यार्थियों को पढ़ने का बेहतर वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा तथा शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *