Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम में शीतल जल सेवा शुरू

पीबीएम में शीतल जल सेवा शुरू
बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में अब मरीजों-परिजनों को गर्मी में शीतल जल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें गर्मी के मौसम में 6 महीने तक लगातार शीतल जल सुलभ होगा। पांच दोस्तों की ओर से चार साल पहले श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की ओर से शुरू की गई यह सेवा अब निरंतर जारी है। यह सेवादार हर साल अप्रेल में पीबीएम में शीतल जल सेवा शुरू करते है। इस बार इसकी शुरुआत गुरुवार को की गई। पीबीएम अस्पताल के मर्दाना विंग के सामने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी,मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी,पीबीएम अधीक्षक डॉ सुरेन्द्र वर्मा व भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा ने इसकी शुरूआत की। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी,संजय कुमार लावट,भैरु ंराम मौसूण, बाबूलाल मांडण,मूलचंद बामलवा,मनोज डावर, कैलाश डावर,मघाराम कुमावत,विष्णु मौसूण,नर्सिंग कॉलेज के अब्दुल वाहिद आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष सोनी ने बताया कि पीबीएम में पहले दिन 352 कैम्पर रखवाए हैं। कुछ दिनों में ट्रोमा सेन्टर व कैंसर अस्पताल के आगे भी शीतल जल की व्यवस्था शुरू करवा दी जाएगी। जलसेवा में प्रतिदिन 30 से 35 सदस्य जुटे हुए हैं। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने कहा कि इस प्रकार की अनूठी सेवा से रोगियों व उनके परिजनों को इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। साथ ही गर्मी से भी राहत मिलेगी। डॉ गुंजन सोनी ने इसे अनुकरणीय कार्य बताते हुए संस्थान की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *