Bikaner Bikaner District Rajasthan

हत्या के दोषी व्यक्तियों को तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग

image description

हत्या के दोषी व्यक्तियों को तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग
बीकानेर। जिले के बज्जू थानान्तर्गत एक बुजुर्ग की हत्या में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने आज पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर को एक ज्ञापन देकर हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की है। मृतक के पुत्र चक 3 एम.डी.एम. मोडायत निवासी उम्मेद सिंह की अगुवाई में मिले शिष्टमंडल ने एसपी को अवगत कराया कि 26 फरवरी की रात को उनके पिता ठा. गज्जू सिंह मृत अवस्था में मिले थे। जिनके मुंह व गले पर चाकू से वार के निशान भी पाएं गये। जिसकी नामजद एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। परन्तु पुलिस अनुसंधान अधिकारी के द्वारा आज दिन तक किसी भी दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। ना ही पुलिस अधिकारी के द्वारा पावों के जूतों के निशान के आधार पर किसी भी प्रकार की खोजबीन नहीं की जा रही है। इतना ही नहीं थानाधिकारी व अनुसंधान अधिकारी गिरफ्तारी को लेकर कोई संतोषजनक जबाब तक नहीं दे रहे है। शिष्टमंडल का आरोप है कि नारको टेस्ट का बहाना कर बज्जू पुलिस एफ.आई.आर में अपनी निष्क्रियता दिखा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में भय का माहौल है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र मुलजिमान को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भविष्य में धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *