

जनसुनवाई में समस्याओं का नहीं होता निदान
बीकानेर। जिला प्रशासन द्वारा हर माह जनसुनवाई की जाती है लेकिन व्यक्तिगत कार्य तो छोड़ो आम नागरिक की समस्याओं का समाधान भी नहीं होता, केवल औपचारिकता भर निभाई जा रही है। रानी बाजार चौराहे पर टूटी सड़क, बने हुए गढढे व सीवर चेम्बर की समस्या आज की नहीं है, बल्कि 8 माह से अधिक समय हो गया है। मानसून के बाद सड़़कों की मरम्मत होने के समाचार आए लेकिन इस रोड के गढढे वैसे ही पड़े है। 20 फरवरी को रानी बाजार मोहल्ला समिति और आर. के शर्मा ने इस समस्या से रूबरू करवाया गया तब कहा गया कि एस्टिमेट बन गया है व जल्द ही कार्य हो जाएगा। दो माह बाद भी आज की जनसुनवाई में आवेदन लगाया, तीन घंटे के इंतजार के बाद भी नंबर ना आने के कारण आवेदन छोड़कर ही आना पड़ा। इसी प्रकार दो माह पूर्व डाक बंगले के पीछे व हनुमान गली के सीवर चेम्बर के ढक्कन लगवाने व सुधरवाने हेतु भी आवेदन किया लेकिन दोनां समस्या दो माह बार भी जस की तस है।
