Bikaner Bikaner District Rajasthan

एसडीएम जिला अस्पताल को मिलेंगे अत्याधुनिक उपकरण

image description

एसडीएम जिला अस्पताल को मिलेंगे अत्याधुनिक उपकरण
बीकानेर। केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास के आग्रह पर भारत सरकार के उपक्रम भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड के सीएसआर मद से एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय, बीकानेर में विभिन्न अत्याधुनिक जांच मशीनों और उपकरणों के लिए 2 करोड रुपए की स्वीकृति दिलाई है। यह स्वीकृति प्राप्त होने के बाद शनिवार को विधायक ने केंद्रीय मंत्री से दूरभाष पर बात करते हुए उनका आभार जताया। विधायक श्री व्यास ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मरीजों को जिला अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं मिले, इसके लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में राज्य सरकार से विभिन्न स्वीकृतियां ली गई हैं। वर्तमान में केंद्रीय मंत्री और बीकानेर सांसद की पहल पर भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड ने यह स्वीकृति जारी की है। निगम के संयुक्त महाप्रबंधक (मा. स.) ज्ञान प्रकाश ने अस्पताल अधीक्षक को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। विधायक ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है और कहा कि इससे शहरी क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष राहत मिलेगी। पीबीएम अस्पताल का मरीज भार भी इससे कम होगा।
लेप्रोस्कोप एवं सीआर्म मशीन से जिला अस्पताल में हो सकेंगे जटिल ऑपरेशन
विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बताया कि इस स्वीकृति के माध्यम से अस्पताल के अस्पताल की आवश्यकता के अनुसार ऑर्थोपेडिक विभाग को ऑपरेशन थियेटर में जटिल ऑपरेशन करने के लिए सी आर्म मशीन और पांच सेट लीड एप्रेन, फ्रैक्चर टेबल, जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट के लिए लैप्रोस्कोपिक सर्जरी हेतु लेप्रोस्कोप सेट और कोर्टरी बाइपोलर, नेत्ररोग विभाग के लिए ऑप्थाल्मिक ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, रेडियो डायग्नोसिस डिपार्टमेंट के लिए सोनोग्राफी मशीन कलर डॉपलर एवं एक्सरे मशीन हाई फ्रीक्वेंसी ऑफ 50 केएचजेड विथ डीआर सिस्टम मशीनें मिलेंगी, जो मरीजों के लिए बेहद लाभदायक साबित होंगी।
ऑपरेशन थियेटर मे सीआर्म मशीन और अत्याधुनिक लेप्रोस्कोप मशीन के आने इन विभागों की महत्वपूर्ण एवं जटिल सर्जरी हेतु पीबीएम अस्पताल एवं अन्य प्राइवेट अस्पतालों में नहीं जाना पडेगा।
अत्याधुनिक कलर डॉप्लर सोनोग्राफी मशीन से गर्भावस्था मे पल रहे शिशु और माता के स्वास्थ्य की जांच के साथ साथ शरीर मे रक्त परिसंचरण की विभिन्न जटिलताओं की जांच हो सकेगी। इसके साथ ही हाई फ्रिक्वेंसी एक्सरे मशीन से अपेक्षाकृत कम रेडिएशन से ही उच्च गुणवत्ता के एक्सरे की सुविधा मिलेगी जो मरीज और रेडियोग्राफर दोनों के लिए ही लाभकारी होगा। नेत्ररोग विभाग में आधुनिक माइक्रोस्कोप से मोतियाबिंद एवं अन्य जटिल ऑपरेशन की सुविधाओं का विस्तार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *