

शहीद भगत सिंह का किया स्मरण
बीकानेर। शहीद भगतसिंह की पुण्यतिथि पर ग्रुप ऑफ भगतसिंह के महासचिव पवन कुमार राठी के नेतृत्व में जयनारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर में भगतसिंह पार्क में कार्यक्रम आयोजित करके श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शहीद ए आज़म भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासचिव राठी व शिक्षक नेता संजीव कुमार यादव ने कहा कि हमें भी शहीद भगतसिंह के बताए गए मार्ग पर चलकर हमें अपने देश की सेवा करनी चाहिए। भगतसिंह जिन्होंने आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
इस अवसर पर शिक्षक नेता संजीव कुमार यादव, ग्रुप ऑफ भगतसिंह के महासचिव पवन कुमार राठी, अभिषेक दैय्या, समाजसेवी व शिक्षक नेता मोहर सिंह सलावद,खनक देवड़ा,रिद्धि चौहान ,भव्य भंडारी,माण्विक सोनी,कनिका खत्री,ऋषिका जोशी,वंशिका जोशी,अभिषेक तंवर,संदीपसिंह ,डूंगर उपाध्याय,मनीष भाटी, युसूफ, अमन चौहान ,आदित्य चौहान ,अदिति चौहान ,खुशाल देवड़ा ,करण शर्मा, निखिल गहलोत आदि उपस्थित रहें।
