

50 मरीजों को निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद भेजा
बीकानेर। सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत 50 जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद स्थित के.डी. अस्पताल रवाना किया गया। किशनलाल अग्रवाल एवं मनीष पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर मरीजों को रवाना किया। फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद मरीजों का निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण करवाया जाता है। इस पहल के माध्यम से अब तक 117 मरीजों का निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण करवाया जा चुका है। फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर संतोष आसोपा, पवन पचीसिया, भवानी, राजेश आसोपा, ऋषिराज रामावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
