Bikaner Bikaner District Rajasthan

वीर हनुमान मंदिर में हुआ विशाल गदा का पूजन

वीर हनुमान मंदिर में हुआ विशाल गदा का पूजन
बीकानेर। शास्त्री नगर कॉलोनी में स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर पर देश भर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं और देश वासियों को दर्शन लाभ करवाती हुई विशालकाय अष्ट धातुओं से निर्मित लगभग 21 फूट गदा का पूजन पंडित आशाराम ओझा के सान्निध्य में हुआ। पूर्व पार्षद और मंदिर सचिव छाया गुप्ता के नेतृत्व में सचिन गुप्ता, नवनीत सारस्वत, गायत्री शर्मा, चंपक लता सारस्वत, ममता देवी सुथार, सोनम शर्मा, रेखा गुप्ता, बाला सिंह, टीना देवी, अंजू देवी, गुंजन देवी, मंजू देवी, सुमन कछावा, सीमा गुप्ता,निशा जैन, अमिता शर्मा एवम् शास्त्री नगर महिला सत्संग मंडल, डुप्लेक्स कॉलोनी और आसपास के निवासियों सहित और कई गणमान्य नागरिकों ने पूजन में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *