

मंदिरों में हुए पूजन-अभिषेक
बीकानेर। पूजन अनुष्ठान एवं चातुर्मास पूजन अनुष्ठान के अंतर्गत महर्षि दधीचि जयंती एवं राधाष्टमी के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर, धनीनाथ गिरी मठ पंच मंदिर, कोटगेट स्थित श्री रघुनाथजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजन, अभिषेक, शृंगार, भोग एवं प्रसाद वितरण के अनुष्ठान हुए। नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर में योगेन्द्र कुमार दाधीच की अगुवाई में नवरतन सेवग, मुन्ना सेवग, शुभम सेवग, कान्हा सेवग, राजेंद्र सेवग, चंद्रप्रकाश सेवग आदि ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्री रघुनाथजी मंदिर में ब्रज रतन स्वामी ने भगवान को भोग अर्पित किया। धार्मिक आयोजनों में मदनलाल पुरोहित, नवल कल्ला, अशोक सोनी, जेठमल गहलोत, बलदेव व्यास, शिवप्रकाश व्यास, रतन तम्बोली, चांद भा श्रीमाली, सुरेन्द्र जोशी, रामदेव सेवग, डॉ. एस.पी. पुरोहित, केदारनाथ जोशी, महाराजा हर्ष, बद्रीलाल व्यास, श्यामसिंह चारण, कृष्ण कुमार कल्ला, महेश पारीक, राजेंद्र गहलोत, निर्मल मीमानी, मेघराज तिवारी, ओमशंकर तिवाड़ी, विजयशंकर तिवाड़ी, प्रेमरतन तिवाड़ी सहित श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।
