Bikaner Bikaner District

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगाशहर का शुभारंभ

प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता
बीकानेर। राजकीय शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगशहर का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए कोई कमी नहीं रखी गई है। उन्होंने कहा कि गंगाशहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ होने से आसपास के 50 हजार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि  सीएसआर अथवा अन्य मद से अस्पताल की चार दिवारी बनवाई जाएगी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसका बेहतरीन संचालन करने के निर्देश दिए।
बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संकल्प है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आसपास बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले। यह स्वास्थ्य केंद्र इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
श्रीमती सुमन छाजेड़ ने कहा कि अस्पताल का शुभारंभ गंगाशहर क्षेत्र के लिए नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि केंद्र पर सभी आवश्यक सुविधाएं और संसाधन मुहैया करवाने के प्रयास किए जाएंगे। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने शिला पट्टिका का अनावरण कर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र के विभिन्न कक्षों एवं वार्डों का निरीक्षण किया।
इस दौरान चंपालाल गेदर, गुमान सिंह राजपुरोहित, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, पूर्व विधायक संतोष बावरी, मोहन सुराणा, अशोक बोबरवाल, मनीष अग्रवाल, जोगेंद्र शर्मा, पुखराज चौपड़ा, प्रभारी डॉ. मुकेश जनागल, उपनिदेशक डॉ राहुल हर्ष, डॉ नवल गुप्ता, डॉ योगेंद्र तनेजा, डॉ रमेश गुप्ता, एक्सइन राजेंद्र सोलंकी, श्रवण वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *