Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना अंतर्गत पेंशन और बच्चों का होगा वार्षिक सत्यापन

मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना अंतर्गत पेंशन और बच्चों का होगा वार्षिक सत्यापन
बीकानेर। मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के तहत लाभान्वित अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं एवं उनके बच्चों को प्रतिवर्ष जुलाई में पेंशनर्स के जीवित होने और बच्चों के अध्यनरत रहने के सत्यापन के आधार पर नियमित भुगतान किया जाता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने बताया कि लाभार्थी यह सत्यापन ईमित्र कियोस्क के माध्यम से भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ईमित्र की ओर के मुख्यमंत्री कोरोना सहायता आवेदन नवीनीकरण सेवा द्वारा ऑनलाइन नवीनीकरण कर सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी को स्वयं का जन आधार और योजना के तहत लाभान्वित हो रहे बच्चों के वर्ष 2025-26 के अध्ययन प्रमाण पत्र साथ ले जाने होंगे। ईमित्र द्वारा आवेदक का वार्षिक सत्यापन ओटीपी या बायोमेट्रिक द्वारा किया जाएगा। इनके अतिरिक्त संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा चोपड़ा कटला स्थित संयुक्त निदेशक कार्यालय में उपस्थित होकर भी वार्षिक सत्यापन करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के तहत लाभान्वित आवेदक की पेंशन और उनके बच्चों को नियमित रूप से वर्ष 2025-26 में लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के तहत जिले में कुल 437 विधवा महिलाओं और उनके 256 बच्चों एवं तीन अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *