

राजाराम की दो कृतियों का लोकार्पण 16 सितम्बर को
बीकानेर। शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के तत्वावधान में कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार के राजस्थानी कहानी संग्रह ‘उडीक’ एवं हिंदी मुक्तक संग्रह ‘मुक्तक मंजरी’ का लोकार्पण 16 सितम्बर को नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। संस्थान के अशफाक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ करेंगे, जबकि डॉ. उमाकांत गुप्त मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में कृतिकार का परिचय डॉ. अजय जोशी एवं डॉ. नासिर जैदी प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर साहित्यप्रेमियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
