

सीनियर महिला व अंडर 19 बॉय खिलाड़ियों की ट्रायल 7 अगस्त से
बीकानेर। राजस्थान क्रिकेट संध द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता मे भाग लेने वाली बीकानेर सीनियर महिला टीम व अण्डर 19 के बॉय खिलाड़ियों की टीम की ट्रायल 7 व 8 अगस्त को सार्दुल कल्ब क्रिकेट मैदान में बजे रखी गई है । प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया की 11 अगस्त से राजसमंद मे सीनियर महिलाओं के क्रिकेट मैच होंगे वही बीकानेर अण्डर 19 बॉय टीम के मैच झुंझुनू मे खेले जायेगे।
