

दुग्ध व दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत ’’दुग्ध तथा दुग्ध उत्पादों का मूल्य संवर्धन’’ विषय पर एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे गोद लिए गांव कतरियासर से 25 प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लेकर दुग्ध उत्पादों की नई तकनीको और उनके मूल्य संवर्धन की बारीकियों को सीखा। डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. राहुल सिंह पाल ने बताया की इस प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को उनकी आमदनी बढाने के लिए दुग्ध से बने विभिन्न उत्पादों जैसे पनीर, मसाला पनीर, छैना तथा सन्देश इत्यादि दुग्ध उत्पादों के बनाने की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारियों का सहयोग रहा।
