

सामूहिक बासा में पारंपरिक गीतों की गूंज
बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर स्थित कोडाणा भैरव गार्डन के पास रंगा निवास में सामूहिक बासा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान मां गवरजा ईश्वर जी और उनके पुत्र भाया को नवीन वस्त्र पहनाए गए तथा रंग-बिरंगी रोशनियों से आकर्षक सजावट की गई। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने मां गवरजा के समक्ष पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी। इनमें “खेलण दो गणगौर”, “गवरा बाई चाल्या स्कूल” और “टाबरिया दौड़्या थोरी गोदी आवे” जैसे लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में शांति रंगा, अंजू रंगा, संतोष बिस्सा, तानिया, ज्योति, मेघना व्यास, ईशानवी, नीलू किराडू, आलिया, रिंकू व्यास, अर्चना रंगा, आराध्या, ज्ञानवी, हार्दिक, राजकंवरी, किशन रंगा, संतोष रंगा एवं याग्निक रंगा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
