Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

पारंपरिक उपचार पद्धतियां स्वस्थ रहने में सहायक

पारंपरिक उपचार पद्धतियां स्वस्थ रहने में सहायक
बीकानेर। बीकानेर वेलनेस सेंटर का शुभारंभ इस व्यापक और सकारात्मक अवधारणा को बढ़ावा देता है कि स्वास्थ्य केवल बीमारी की अनुपस्थिति नहीं है,बल्कि शारीरिक,मानसिक और सामाजिक कल्याण का एक समग्र अनुभव है। ये उद्गार मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत दाता श्री ब्रह्म गायत्री आश्रम के अधिष्ठाता रामेश्वरानंद महाराज ने बुधवार को चलाना हॉस्पीटल परिसर में शुरू हुए बीकानेर वेलनेस सेन्टर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत वाली कहावत पर अगर मनुष्य चलना शुरू कर दें तो वो बीमार नहीं होगा। आज की लाइफ स्टाइल ने मनुष्य को रोगी बना दिया है। शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता महंत विमर्शानंद महाराज ने कहा कि शास्त्र के अनुसार कोई स्वस्थ नहीं है। हां हम दिखने में,धारणाओं में,उपलब्धियों में तो अपने आपको स्वस्थ समझ रहे है, लेकिन हकीकत इससे परे है। जरूरत है,मन से स्वस्थ होने की। ये तभी संभव हो पाएगा जब हम संयमित भोजन,आचरण,मनन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान डॉ गौरव गोम्बर,डॉ श्याम अग्रवाल,अस्पताल की सीइओ डॉ शाइना नारंग,एन्टी करेपशन ब्यूरो के पुलिस अधिकारी इन्द्र कुमार,पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा,लक्ष्मण देवड़ा,लक्ष्य,ओम सोनगरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *