

भागवती दीक्षा ग्रहण की
बीकानेर। साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य, उत्क्रांति प्रदाता, आगमज्ञाता आचार्य श्री रामलालजी, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के सान्निध्य में जैनाचार्य की जन्मभूमि, चातुर्मास स्थल पर देशनोक में शनिवार को प्रतापगढ़ की सुश्री अदिति चिप्पड़ नवदीक्षिता साध्वी रामजयाश्रीजी व देशनोक प्रवासी दिल्ली निवासी 43 वर्षीय श्रीमती जयश्री पत्नी नरेन्द्र सुराणा ने भागवती दीक्षा ग्रहण कर साध्वी रामजीताश्रीजी बन गई। देशनोक में आचार्यश्री रामलालजी के चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बैंगलूर प्रवासी, देशनोक निवासी शांति लाल सांड ने बताया कि शुक्रवार को मुमुक्षु अदिति का वरघोड़ा, (शोभायात्रा) जैन जवाहर मंडल देशनोक रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जैन जवाहर मंडल के प्रांगण पहुंचा । श्रीरामपुरम्, बैंगलूर की सुश्री सोनल भलघट,चालीसगांव महाराष्ट्र के 24 वर्षीय सिद्धेश भुरट पुत्र नरेन्द्र-अनिता भुरट, सेतरावा, जोधपुर की 24 वर्षीय सुश्री ममता गुलेच्छा पुत्री लाल चंद संतोष देवी गुलेछा, जलगांव जलगांव, महाराष्ट्र सुश्री सिद्ध बोहरा पुत्री सचिन व अर्चना ने आचार्य भगवन रामलालजी महाराज व वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के समक्ष दीक्षा के लिए अनुज्ञा पत्र समर्पित किया।
