

आकाशवाणी के नब्बे वर्ष पूर्ण होने पर पर सुनहरी यादें कार्यक्रम 25 जनवरी को
बीकानेर। रेडियो की सुनहरी यादें कार्यक्रम 25 जनवरी को महाराजा नरेन्द्रसिंह ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक इकरामुद्दीन कोठारी ने बताया कि सद्भावना संगीत कला केन्द्र, बीकानेर की ओर से देश के जाने-माने रेडियो श्रोता स्वर्गीय छगनलाल बीकानेरी (खड़गावत) की यादों को चिरस्थायी बनाने और आकाशवाणी के नब्बे वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आकाशवाणी श्रोता सम्मेलन रेडियो की सुनहरी यादें कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सह संयोजक कुशलचंद सोलंकी असैा राजकुमार खड़गावत ने बताया कि रेडियो से जुड़ी पुरानी भूली-बिसरी यादें जीवंत करते हुए आकाशवाणी सम्मेलन रेडियो की सुनहरी यादें कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रेडियो सुनने के साथ फरमाइश भेजने वाले विभिन्न श्रोता एवं रेडियो प्रेमी अपने मन की बातें इस कार्यक्रम में साझा करेंगे।
