Bikaner Rajasthan

तीन दिवसीय महिला स्वरोजगार कार्यशाला का समापन

तीन दिवसीय महिला स्वरोजगार कार्यशाला का समापन
बीकानेर। पवन पुरी साउथ में रोट्रेक्ट क्लब ऑफ़ बीकानेर द्वारा ब्लू मून चैरिटेबल स्कूल में तीन दिवसीय महिला स्वरोजगार कार्यशाला का शनिवार को
समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा हमारा उद्देश्य स्वरोजगार अपना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। क्लब सचिव अनमोल पारीक ने बताया कार्यशाला में निःशुल्क ज्वैलरी व मेहंदी का प्रशिक्षण दिया गया। चैरिटेबल स्कूल संस्थापक डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर हो सकती हैं। अपने हुनर से पहचान बनाने की जरूरत है। इस मौके पर सदस्य गौरव चौधरी, काव्य अग्रवाल ने भविष्य मे भी क्लब द्वारा महिलाओं के लिए इस तरह की कार्यशाला लगाए जाने का आश्वासन दिया। कार्यशाला मे प्रतिभा उपाध्याय मेधा कौशिक दीपिका सुथार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में स्नेहा शर्मा, रुखसार, कृष्ण, ज्योति वर्मा, मोहिनी खत्री सरोज बिनवारा, लीलावती बिनावरा, पूजा मेघवाल,सीता मेघवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *