

सेवानिवृत बैंकर्स की बैठक संपन्न
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक एसबीबीजे भवन बीकानेर में संपन्न हुई। रामलाल राव की अध्यक्षता में बैठक में संरक्षक के आर उपाध्याय, नंदलाल पंचारिया, उपाध्यक्ष सी एल जांगिड़ व जी एस खत्री सहित सचिव डी के परियानी के साथ हुई। परियानी ने संगठन की ओर से उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मुंबई यूनिट के बी टी शर्मा, जोधपुर यूनिट के एस एस देथा, ए के पुंगलिया, अजमेर यूनिट के राजेश त्यागी, तेजसिंह वालिया, बीकानेर यूनिट के एस पी सोबती, आर के श्रीमाली, सी के शर्मा, एस एल टेलर, सैयद मुश्ताक अली, एस एस जोशी, के एन जोशी, एम एम एल पुरोहित सहित अन्य सदस्यों ने चर्चा में भाग लेकर विचार रखें।
