Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिले में शिक्षा विभाग लगाएगा करीब 33 लाख पौधे

जिले में शिक्षा विभाग लगाएगा करीब 33 लाख पौधे
बीकानेर। समग्र शिक्षा अभियान की जिला निष्पादन समिति, जिला स्तरीय राष्ट्रीय पोघाहार सहायता कार्यक्रम एवं पीएमश्री स्कूल योजना की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिला निष्पादन समिति की बैठक में जिला कलेक्टर ने हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग को जिले में करीब 33 लाख पौधे लगाने के टारगेट को आपसी समन्वय से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।साथ ही स्कूलों में नए सत्र में करीब 10 फीसदी नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिले भर में लगाएगा 33 लाख पौधे
बैठक में सीडीईओ श्री महेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिले को मिले 33 लाख पौधे लगाने के टारगेट के अनुरूप कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे मानसून के दौरान कुल 10 पौधे, कक्षा 9 से बारहवीं तक के विद्यार्थी व स्कूल स्टाफ 15-15 पौधे लगाएंगे। एडीईओ माध्यमिक श्री ओम प्रकाश बिश्नोई ने बताया कि पौधों को सर्वप्रथम स्कूल की चारदीवारी में ही लगाया जाएगा। वहां जगह नहीं बचने पर गांव की शमसान भूमि में, उसके बाद पटवारी द्वारा चिन्हित जगहों पर लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *