

शहर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन
बीकानेर। रविन्द्र रंगमंच, टाउन हाल और सामुदायिक भवनों के किरायों में बेहताशा वृद्धि, और छोटी टैक्सियों यथा बाल वाहिनियों में आ रही दिक्कतों को लेकर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के एक शिष्टमंडल ने शहर जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम मांग पत्र ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि प्रशासन और शासन का निर्णय ऐसा होना चाहिए जिस से आमजन को राहत मिले ना कि उनके निर्णय से कोई परेशानी खड़ी हो वर्तमान में जिस तरह से रविंद्र रंगमंच, टाउन हाल और सामुदायिक भवनों के किराए में बेहताशा वृद्धि की गई है वो किसी भी सूरत में सही नहीं कही जा सकती दुगने से ज्यादा किराया बढ़ाना बीकानेर के उभरते और स्थापित कलाकारों के साथ अन्याय है। शिष्टमंडल में हाजी मकसूद अहमद सुमित कोचर, ा जाकिर नागौरी, शहजाद भुट्टा उमा सुथार, अनिल व्यास, डॉ.पी.के.सरीन, राहुल जादूसंगत, फिरोज भाटी, अब्दुल रहमान लोदरा, अकरम अली, सोनू मेघवाल आदि उपस्थित थे।
