Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

चिल्ड्रन फेस्टिवल आजू गूजा शुरू

चिल्ड्रन फेस्टिवल आजू गूजा शुरू
बीकानेर। भरपूर मस्ती, उत्साह, उल्लास और उमंग के बीच तीन दिवसीय बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल श्आजू गूजा शुक्रवार को शुरू हुआ। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हजारों बच्चों के बीच बड़े भी बच्चे बने नजर आए। हर ओर मस्ती और बच्चों की 80 से अधिक गतिविधियां सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। पूरा स्टेडियम बच्चों की दुनिया बना दिखा। जहां बच्चे पेंटिंग करने, पुस्तकें पढ़ने, चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाते, पेपर मैसी की कला सीखते रहे। बच्चों के बीच बीकानेर (पूर्व) विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर सहित जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने श्आजू गूजाश् थीम पर नृत्य के साथ भरपूर मस्ती करते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *