

बजट को भाजपा नेताओं ने सामूहिक रूप से की सराहना
बीकानेर। भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में वित्त मंत्री निर्मला सीताराम द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण आज भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल टीटी की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप में सुना ओर सभी ने इस बजट की सराहना करते हुए सीतारमण का आभार जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल टीटी ने कहा यह बजट आर्थिक मजबूती, समावेशी विकास और हर वर्ग के लिए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कर्तव्य भवनश् में बना यह बजट वास्तव में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस और निर्णायक कदम है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत, युवा सशक्तिकरण, महिला सम्मान, किसान व गरीब कल्याण एवं आधारभूत संरचना के विस्तार को नई गति प्रदान करेगा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह बजट देश को प्रगति, उन्नति एवं लोककल्याण के नए युग की ओर अग्रसर करने वाला सिद्ध होगा। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा यह बजट केवल आंकड़ों का बजट नहीं है बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है वर्ष 2026-27 का बजट गांव और गरीब की, कृषि और किसान की तस्वीर तथा तकदीर बदलने वाला बजट है भारतीय कृषि विकसित बने और किसान आत्मनिर्भर हों इसके लिए बजट में कृषि तथा संबद्ध क्षेत्र हेतु 1,62,671 करोड़ का प्रावधान किया है किसानो के लिए ।प् एग्री टूल की शुरुआत कृषि क्षेत्र में तकनीक के समावेश से उत्पादन बढ़ान मे मदद करेगी ये मोदी सरकार का किसानों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है किसान, युवा, महिलाएं मुझे लगता है कि किसी को भी नजरअंदाज नहीं किया गया है सभी क्षेत्रों को बजट में पूरी तरह से शामिल किया गया है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज के इस बजट को जिला महामंत्री दिलीप सिंह आड़सर, प्रभारी ओम सारस्वत, संयोजक रामेश्वर पारीक, सह संयोजक कुंभाराम सिद्ध, राजाराम ओझा, सुरेंद्र स्वामी, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, छोटूराम चौधरी, अशोक मारू, अशोक भाटी, दिनेश सारस्वत, लक्ष्मण गुरिया, निशांत गौड, सुशील आचार्य उपस्थित रहे।
