

विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ शरीर के गुण
बीकानेर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के साथ स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी डिस्पेंसरी नंबर 02 के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी श्री मनोज कुमार सैनी के सानिध्य में ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर विकास मोहता ने किया। कार्यक्रम में शाला की बालिकाओं मानवी सोलंकी, दीपिका एवं शैली सोलंकी द्वारा नशा मुक्ति हेतु रंगोली बना कर गुटका, तंबाकू एवं सिगरेट आदि से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ बजाज ने किया।
