

₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के तहत गौशाला में आहार वितरण, सेवा कार्य में कई सदस्यों ने निभाई सहभागिता
बीकानेर। ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के तहत सेवा संकल्प की ओर से शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सेवा कार्य श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर नोखा रोड स्थित उदय राम यादव गौशाला में मूक, लाचार, दृष्टिबाधित एवं अन्य गौवंश को आहार वितरित किया गया। सेवा कार्य के माध्यम से गौवंश की देखभाल और जीवदया का संदेश दिया गया। इस सेवा कार्य में गौतम पुगलिया, मुकेश जांगिड़, राजेश बोथरा, पुखराज लालानी, विजय बोथरा तथा सीए विनोद पारख सहित अनेक साथियों ने सहयोग किया। सदस्यों ने सेवा कार्य में भागीदारी निभाते हुए जीवदया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
