Bikaner Bikaner District

सियाग ने शिलालेख पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर जताया एतराज

सियाग ने शिलालेख पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर जताया एतराज
बीकानेर। देहात कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगाशहर के उद्घाटन या शुभारंभ शिलालेख पर भाजपा की जिला अध्यक्ष का नाम लिखना सरासर गलत है भाजपा गलत परंपरा की शुरुआत कर रही है क्योंकि किसी भी सरकारी कार्यक्रम के शिलालेख पर दल विशेष के जिला अध्यक्ष का नाम तभी लिखा जा सकता है जब उस परियोजना में उनकी वित्तीय सहायता दी हुई हो। सरकारी कार्यक्रम के शिलालेख का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाना एक तरह की गलत परंपरा की शुरुआत है। सरकारी कार्यक्रम को एक निष्पक्ष और तटस्थ माध्यम के रूप में देखना चाहिए किसी पार्टी जिलाध्यक्ष का नाम शामिल करना नैतिकता और निष्पक्षता के सिद्धांतों के विरुद्ध होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *