Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के 19वें सप्ताह में गौवंश की सेवा

गौ चिकित्सालय में लड्डू व हरे चारे की सेवा, पौधों की भी की सार-संभाल
बीकानेर। सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकारों को समर्पित ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के 19वें सप्ताह का सेवा कार्य भीनासर स्थित गौ चिकित्सालय एवं गोचरभूमि में श्रद्धा और सेवाभाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान गौवंश के लिए लड्डू एवं हरे चारे की सेवा की गई। सेवा कार्य के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देते हुए पूर्व में लगाए गए पौधों की सार-संभाल, सिंचाई एवं जलांजलि सेवा की गई। इस अवसर पर पौधों के संरक्षण का संदेश देते हुए कहा गया कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक संवारना ही सच्चा पर्यावरण धर्म है। सेवा कार्य में आशीष क्वात्रा एवं जया क्वात्रा, डूंगरमल प्रजापत एवं मैना प्रजापत तथा गणेश सोनी एवं स्वर्गीय श्रीमती रजनी सोनी परिवार का सहयोग रहा। कार्यक्रम में विनोद पारख, विजय बोथरा, राजेश बोथरा, गौतम पुगलिया, डॉ. राजेंद्र चौधरी एवं गणेश सोनी सहित सेवा सहयोगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *