Bikaner Rajasthan

नंदकिशोर आचार्य के सृजन पर एकाग्र वरिष्ठ कवि आलोचक प्रभात त्रिपाठी की नवीनतम आलोचना कृति शाश्वत समकालीन का लोकार्पण शनिवार को

नंदकिशोर आचार्य के सृजन पर एकाग्र वरिष्ठ कवि आलोचक प्रभात त्रिपाठी की नवीनतम आलोचना कृति शाश्वत समकालीन का लोकार्पण शनिवार को
बीकानेर। सूर्य प्रकाशन मंदिर ,बीकानेर की ओर से नंदकिशोर आचार्य के सृजन पर एकाग्र वरिष्ठ कवि आलोचक प्रभात त्रिपाठी की नवीनतम आलोचना कृति शाश्वत समकालीन का लोकार्पण कल शाम धरणीधर रंगमंच पर किया जायेगा। सूर्य प्रकाशन मंदिर के डॉ प्रशांत बिस्सा ने बताया कि पुस्तक का लोकार्पण उर्दू के ख्यातनाम शायर शीन काफ़ निज़ाम के कर कमलों से होगा।वे पुस्तक पर अपने विचार भी साझा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति यशस्वी संपादक श्री ओम थानवी करेंगे। इस अवसर पर पुस्तक का परिचय अध्येता ब्रजरतन जोशी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा द्वारा किया जाएगा।

6 Comments

  • महेश उपाध्याय, बीकानेर December 21, 2024

    अच्छी शुरूआत। बधाई।

    • b4unews-admin December 21, 2024

      आपका बहुत बहुत आभार

  • Talat December 21, 2024

    Good

    • b4unews-admin December 21, 2024

      आपका बहुत बहुत आभार

  • Anand December 21, 2024

    Best news

Leave a Reply to b4unews-admin Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *